प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). शुक्रवार की रात दरवाजे पर सोए बुजुर्ग का शव शनिवार को सुबह तालाब के किनारे पाया गया। जानकारी होते ही घरवालों व स्थानीय लोगों को मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा। मामले में पुलिस हत्या की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्य़वाही की जाएगी।
यह मामला पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां का है। आशापुर, अठगवां के रहने वाले निर्मल मिश्र (70) बीती रात अपने मकान के दरवाजे पर चारपाई डालकर सोए थे। आज सुबह जब परिजन उठे तो चारपाई पर निर्मल मिश्र नहीं थे। इसी दौरान जब आसपास के लोग दैनिक क्रिया के लिए बाहर निकलने लगे तो पता चला कि निर्मल मिश्र का शव स्थानीय तालाब के किनारे पड़ा हुआ है। जानकारी होते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।
| छात्रा को दी फर्जी मार्कशीटः प्रतापगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत छह पर केस दर्ज |
| पेशेवर तीन लुटेरों पर लगा गैंगस्टर, तीनों के कब्जे से मिली थी नौ मोटरसाइकिल |
परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने तालाब से लेकर घर तक छानबीन की और शव को चीरघर भेज दिया। मृतक निर्मल मिश्र के बेटे ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग निर्मल मिश्र के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो जाएगी।
| पानी से भरे गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की मौत, तीन को बचाया गया |
| 45 दिन का होगा महाकुंभ 2025, 13 जनवरी को पहला और 26 फरवरी को होगा आखिरी स्नान |




