पूर्वांचल

मुख्यमंत्री अभ्यदुय योजनाः 558 प्रतियोगियों को करवाई जा रही परीक्षाओं की तैयारी

परीक्षा की रणनीति, टिप्स, राइटिंग स्किल, सामान्य अध्ययन के विभिन्न पहलुओं पर बलः वीरेंद्र मौर्य

63 विषय-विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न परीक्षाओं के लिए आफलाइन और आनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू

भदोही. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (Abhiyaduy Yojana) में अध्ययनरत प्रतियोगियों को परीक्षा की तैयारी के तरीके, रणनीति, टिप्स, राइटिंग स्किल, सामान्य अध्ययन के विभिन्न पहलुओं पर अवधारणात्मक समझ आदि बिंदुओंपर अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।

जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. ऐश्वर्यराज लक्ष्मी ने बताया कि शासन के मंशानुरूप मुख्यमंत्री अभ्यदुय योजना के तहत संचालित सिविल सेवा, नीट, इंजीनियरिंग, एनडीए/सीडीएस, परीक्षाओं की तैयारी के साथ आज बैठक में सीटेट/यूपीटेट, यूजीसी, जेआरएफ की भी तैयारी कराने पर सहमति व्यक्त की गई।

 संचारी रोग नियंत्रण अभियानः लापरवाही पर 14 ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रुका
साकार हो रहा सपना, भदोही में होगा एल्युमिनियम केबल और कंडक्टर का उत्पादन

एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने सभी कोर्सो में चैप्टर समाप्ति के पश्चात् टेस्ट देने सहित राइटिंग स्किल पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को सेलेबस, पुराने प्रश्नपत्र पैटर्न आदि की समय जानकारी सुनिश्चित हो। समय-समय पर छात्रों का फीडबैक लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री अभ्यदुय योजना पंकज पटेल ने बताया कि विषय-विशेषज्ञ इम्पैनलमेंट व पर्यवेक्षण समिति द्वारा उपर्युक्त कोर्सों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया के पश्चात् 63 योग्य विषय-विशेषज्ञों का अध्यापन के लिए चयन किया गया था। जिनके द्वारा निर्धारित शेड्यूल के साथ आफलाइन व ऑनलाइन क्लास लेते हुए टेस्ट व राइटिंग स्किल का अभ्यास कराया जाता है।

जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा स्वयं समय-समय पर मोटिवेशन क्लास लेकर छात्रों का मार्गदर्शन किया जाता है। इसी क्रम में डा. यूपी सिंह क्षेत्राधिकारी औराई, अरूण कुमार शुक्ला जिला आबकारी अधिकारी, डा. पंकज कुमार जिला सूचना अधिकारी द्वारा समय-समय पर मोटिवेशनल क्लास सहित अन्य विषयों का अध्यापन कार्य भी किया जाता है।

मारपीट के दोषी को मिली दो साल की सजा
जल जीवन मिशनः जगह-जगह सड़क खोदकर भाग निकले ठेकेदार

जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के कोर्स को-आडिर्नेटर संतोष चौधरी ने बताया कि एक जुलाई को शुरूआत हुए नये सत्र में सिविल सेवा में 217, नीट में 211, जेईई में 75, एनडीए/सीडीएस में 55 सहित कुल 558 छात्रों को तैयारी कराई जा रही है। जिसमें सिविल सेवा एवं एनडीए/सीडीएस की आफलाइन क्लास, केएनपीजी में नीट व जेईई की आफलाइन क्लास, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय रया में संचालित है।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना जनपदीय समिति के सदस्य डीआईओएस विकायल भारती, बीएसए भूपेंद्र कुमार सिंह, डीआईओ डा. पंकज कुमार, जिला आबकारी अधिकारी अरूण कुमार शुक्ल, प्रतिनिधि केएनपीजी कालेज ने भी योजना की सफलता की दृष्टिगत क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव देते हुए मार्गदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button