बहन के लिए ड्रेस खरीदने जा रहे युवक को रास्ते मिली मौत, बहन घायल
चौरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर तिराहे पर कार-बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर
भदोही (अनंत कुमार गुप्त). कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बहन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह हादसा चौरी थाना क्षेत्र में हुआ। बाइक सवार युवक अपनी बहन को साथ लेकर ड्रेस दिलाने के लिए बाजार जा रहा था। वाराणसी ट्रामासेंटर में इलाज के दौरान मौत होने पर वाराणसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा।
जानकारी के मुताबिक चौरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी छोटू गौतम (18) पुत्र सीताराम अपनी बहन गुंजा (16) को बाइक पर बैठाकर ड्रेन दिलाने के लिए चौरी बाजार जा रहा था। सुबह दस बजे घर से निकलने के बाद वह लगभग सौ मीटर ही गया था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बैगन आर कार से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
| भारी पड़ी ट्रिपलिंगः डिवाइडर से टकराए बाइक सवार तीन कांवरिए, एसआरएन रेफर |
| रामगढ़ धाम में निकली कलश यात्रा, हर-हर महादेव के उद्घोष संग शिवपुराण कथा शुभारंभ |
जबकि कार का अगला शीशा टूट गया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी अविनाश त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए और दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए घायलों को अस्पताल भेजवाया। वहीं अस्पताल में गंभीर रूप से घायल छोटू गौतम को चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान छोटू की मौत हो गई। जबकि गुंजाका भदोही के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
छोटे के निधन की खबर जैसे ही घर पहुंची, कोहराम मच गया। छोटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां मनोरमा देवी की रो-रोकर बुरा हाल है।
| शंकरगढ़ पुलिस ने नाबालिग अपहृता को किया बरामद |
| चोरी की अपाचे बाइक संग धरा गया शातिर, वारंटी भी गिरफ्तार |
