चकबंदी न्यायालय हटाने और गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों ने नहीं किया काम
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). दो मांगों को लेकर सोमवार को कचहरी के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने चकबंदी न्यायालय शिफ्ट करने और अधिवक्ता विजय मिश्र की गिरफ्तारी पर रोष जाहिर किया।
बताते चलें कि जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य व माफिया अतीक अहमद के अधिवक्ता विजय मिश्र की गिरफ्तारी लखनऊ से की गई थी। विजय मिश्र को उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है। रविवार को विशेष अदालत ने अधिवक्ता विजय मिश्र को जेल भेज दिया था।
इसके अलावा चकबंदी न्यायालय को जिलाधिकारी परिसर से हटाकर सदर तहसील के तीसरे तल में करने को लेकर कचहरी के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सभा की और उक्त दोनों मामलों पर नाराजगी जाहिर की। वकीलों की नाराजगी को देखते हुए कचहरी में भारी संख्या में पुलिस व आरएएफ की तैनाती की गई थी। जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री विद्या वारिधि मिश्र का कहना है कि दोनों मामलों का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।
| छात्र पीयूष पांडेय ने लौटाया लैपटाप और 30000 रुपये से भरा बैग |
| मानसिक रूप से बीमार मिले जिला कारागार में निरुद्ध पांच बंदी |

