पूर्वजों की शक्ति, संघर्ष और संकल्प की याद दिलाता है स्वाधीनता दिवसः प्राचार्य
डीएलएड प्रशिक्षुओं ने डीसीपीसी संग निकाली तिरंगा यात्रा
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण प्रभारी प्राचार्य शिवनारायण सिंह ने किया। संविधान की प्रस्तावना पर प्रशिक्षुओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद बेसिक शिक्षा मंत्री और निदेशक (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) का संदेश प्रभारी प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्रवक्ता विपिन कुमार द्वारा पढ़कर सुनाया गया।
आजादी के जश्न के मौके पर मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा के तहत डायट प्रयागराज से सुभाष चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, इसमें डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) के साथ डीसीपीसी (जिला अपराध निरोधक समिति) के पदाधिकारियों के साथ डीएलएड प्रशिक्षु शामिल हुए। इसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्थान के प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमे भाषण प्रतियोगित में भावना अग्रवाल प्रथम (प्रशिक्षु 2021 बैच) एवं दीप्ति द्वितीय (प्रशिक्षु 2022 बैच) रहीं।
| ग्राम पंचायत अल्हवा के विकास में धन की कमी नहीं बनेगी रोड़ाः धीरेंद्र यादव |
| पूर्वजों की शक्ति, संघर्ष और संकल्प की याद दिलाता है स्वाधीनता दिवसः प्राचार्य |

डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा नशारोधक विषय पर एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। राष्ट्रीय पावन पर्व पर डायट के प्रवक्ता वीरभद्र प्रताप, डा. राजेश कुमार पांडेय, डा. प्रसून कुमार सिंह, डीएनएस एजूकेटर संजय यादव ने अपनी रचनाओं के माध्यम से विचार रखे। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ प्रवक्ता विपिन कुमार एवं प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता ममता यादव की देखरेख में संपन्न हुआ।
प्रभारी प्राचार्य द्वारा प्रशिक्षुओं को साफ-सफाई रखने, पठन-पाठन में अनुशासित रहने की सीख दी गई। कार्यक्रम के समापन से पूर्व प्रभारी प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्रवक्ता द्वारा पौधरोपण का कार्य किया गया। डायट के प्रशिक्षुओं ने रक्तदान शिविर में भाग लिए। कार्यक्रम का संचालन राम आसरे पुस्तकालयाध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता तरन्नुम असदी, ममता यादव, रत्ना यादव, प्रवक्ता निधि मिश्रा, डा. अंबालिका मिश्रा, सुरभि सिंह, वर्तिका कुशवाहा, शबनम, मनीषा प्रकाश, रश्मि चौरसिया, डा. अब्दुल मोहयी, अखिलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार यादव, विवेक त्रिपाठी, कुलभूषण मौर्य, विपिन कुमार, डा. अमित सिंह मौजूद रहे।
| स्टुडेंट्स किताबी ज्ञान को प्रैक्टिकल में बदलेंः कुलाधिपति |
| गांव-गांव शान से लहराया तिरंगा, स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी |

