अवध

सपाइयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, यमुनापार को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). महंगाई, बेरोजगारी, खेती-किसानी, बढ़ते अपराध जैसी समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने बुधवारको जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें जनता से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निदान की मांग की गई।

सपा यमुनापार के जिलाध्यक्ष पप्पूलाल निषाद की अगुवाई में जुटे सपाइयों ने प्रदर्शन कर समस्याओं के अविलंब निदान की मांग की। पप्पूलाल निषाद ने कहाकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देशानुसार नौ अगस्त से पार्टी द्वारा ज़न पंचायत और चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है, जिसके निस्तारण के लिए आज जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।

रक्षाबंधन के दिन पांच परिवारों में पसरा मातम, केन नदी में डूबे पांच बच्चे
क्लीनिक में पुलिसकर्मी के बेटे की गोली मारकर हत्या, कारण अस्पष्ट

पप्पूलाल निषाद ने कहा, यमुनापार की चारों विधानसभा में महंगाई, बेरोजगारी और सरकार की नीतियों से ज़न आक्रोश है। आए दिन लूट-छिनैती, हत्या, बलात्कार से जनता में दहशत है। यमुनापार क्षेत्र की जनता पशुपालन और खेती पर निर्भर है। कृषि प्रधान यह क्षेत्र बिजली कटौती और लो वोल्टेज की वजह से बर्बाद हो रहा है। सरकारी नलकूप से सिंचाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने यमुनापार क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष ने कहाकि, यमुनापार क्षेत्र में वायरल बुखार, आंख की बीमारी जैसी बीमारियों से लोग ग्रसित हैं और अस्पतालों से डाक्टर और कर्मचारी नदारद हैं। बिजली समस्या लोगों के लिए सिर दर्द बनी हुई है। छह से आठ घंटा बिजली मिल रही है। थाने और तहसील में दलालों की चल रही है।

समाजवादियों पर फर्जी मुक़दमे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा करछना, कोरांव, बारा विधानसभा की कई अन्य समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की गई। मीडिया प्रभारी सूर्यदीप यादव सूरज ने बताया कि इस प्रदर्शन में विधायक संदीप पटेल, एमएलसी डा. मान सिंह, विधायक गीता पासी, सत्यभामा मिश्रा, महेंद्र सरोज, जगदीश यादव, जयशंकर भारती, डा. गुलाम मुस्तफा, संगम लाल भारतीय, कृपाशंकर बिंद आदि शामिल रहे।

मरहम-पट्टी करने वाले चला रहे अस्पताल, इलाज के नाम पर खून चूसने वाली दुकानें सील
आयोडीन टिंचर की दो-तीन बूंद डालने पर खोया काला पड़ जाए तो समझें वह नकली है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button