शिक्षा निदेशक तनुजा त्रिपाठी ने किया निरीक्षण, परखी बच्चों की उपस्थिति
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). शिक्षा निदेशक (बेसिक) तनुजा त्रिपाठी ने अपनी टीमके साथ सोमवार को जनपद के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता, प्रिंच रिच सामग्री के प्रयोग, कक्षा कक्ष के संचालन की स्थिति का व्यावहारिक मुआयना किया।
विकास खंड ज्ञानपुर के प्राथमिक विद्यालय भिदिउरा में मंडलीय शिक्षा निदेशक बेसिक तनुजा त्रिपाठी एवं प्रवक्ता वर्चस्विनी जौहरी ने निरीक्षण किया, जिसमें बच्चों की उपस्थिति, कक्षा कक्ष में प्रिंट रिच सामग्री के प्रयोग की स्थिति जानी गई। इसके अलावा कक्षा संचालन, बच्चों के अधिगम स्तर सहित शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं के अनुपालन की स्थिति चेक की गई।
शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर उच्च स्तर का पाए जाने पर निदेशक तनुजा त्रिपाठी ने बच्चों व शिक्षकों की सराहना की। इसी क्रम में ब्लॉक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर का भी निरीक्षण किया गया और एक-एक पटल के कार्यों का निरीक्षण करते हुए उपस्थिति पंजिका देखी गई।
इसके बाद निदेशक ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ज्ञानपुर का सघन निरीक्षण किया गया। दोनों ही अधिकारियों के द्वारा जनपद के विद्यालयों बच्चों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की प्रशंसा की गई, साथ ही साथ खंड शिक्षा अधिकारी आशीष त्रिपाठी के प्रयासों को सराहा गया।
| इन्हे कौन और कैसे समझाए कि हेलमेट लगाना इन्ही के लिए फायदेमंद है! |
| हापुड़ केसः तहसीलों में तालाबंदी, हाईकोर्ट के वकीलों ने डीजीपी का पुतला फूंका |
