स्वास्थ्य विभाग का आह्वानः मानसिक बीमारियों से रहें सचेत, झाड़फूंक करवाने से बचें
सीएचसी गोपीगंज में जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ ने लगाया जागरुकता शिविर
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के द्वारा मंगलवार को विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में आयोजित जागरूकता शिविर का शुभारंभ सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने फीता काटकर किया।
सीएमओ ने कहा, मानसिक रूप से स्वस्थ रहना नितांत जरूरी है। अनियमित खानपान, दिनचर्या की वजह से तमाम तरह की मानसिक बीमारियां घर करती जा रही हैं और समय रहते लोगों को इसका आभास नहीं हो पाता। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सचेत रहने का आह्वान करते हुए बताया कि मानसिक रोगों के इलाज की समस्त सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।
| फिल्मी स्टाइल में गार्ड की हत्या कर 39 लाख लूटा, चंद सेकेंड में बाक्स लेकर भाग निकले बदमाश |
| गुंगवा की बाग में हुई मुठभेड़, एसओजी और चरवा की टीम ने चार लुटेरों को दबोचा |
यदि किसी को भी मानसिक समस्या समझ में आती है तो उसे भटकने की आवश्यकता नहीं है। समय रहते जिला अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ में संपर्क करें। समय रहते उपचार होने से अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है। विशिष्ट अतिथि अनूप कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह (गहरपुर) ने कहा, मानसिक रोग का इलाज कराएं, न कि झाड़ फूंक। चिकित्सा अधीक्षक डा. आशुतोष पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया।
शिविर में प्रोग्राम ऑफिसर मनोचिकित्सक डा. अभिनव पांडेय ने विभिन्न प्रकार की मानसिक बीमारियों डिप्रेशन, चिंता, ओसीडी, नशा, मनोविदलिता, मोबाइल एडिक्शन, दिव्यंगता पर विस्तार से प्रकाश डाला और मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ एवं मनकक्ष की सुविधाओं से अवगत कराया। टेली मानस टोल फ्री नंबर-14416 एवं मनकक्ष हेल्पलाइन नंबर-9118570599 की जानकारी दी। इस अवसर पर डा. अशोक परासर, डा. शांति, डा. स्वपनिल सिंह, डा. एसएस यादव, डा. वीके गौतम मौजूद रहे।
| घनघोर बरसात ने छीन लिया विधवा का आशियाना, खपरैल की छत ढही |
| समाजवादी पार्टीः शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने डा. आफताब आलम |
