भारत

आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का समयः अमित शाह

The live ink desk. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने वाली एजेंसियों को ऐसा कड़ा रवैया अपनाना होगा कि देश में कोई नया आतंकवादी संगठन अपने पांव ना पसार पाए। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की ओर से आयोजित एक एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित NIA की तीसरी टेरर कांफ्रेंस में अमित शाह ने कहा, न केवल आतंकवाद बल्कि आतंकवादियों के पूरे इकोसिस्टम का समूल विनाश करना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कड़े फैसलों के कारण हवाला, टेरर फंडिंग और क्रिप्टोकरंसी, संगठित अपराध, नार्को टेरर लिंक और सिंडिकेट की चुनौतियों से निपटने में बहुत अच्छा रिजल्ट आ रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है।

Flood in Sikkim: ट्रैकर डाग्स, माउंटेन रेस्क्यू टीम और विशेष राडार की ली जा रही मदद

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बीते नौ साल में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने बहुत ही मजबूती के साथ आतंकवाद का सामना किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को न सिर्फ जांच करनी चाहिए, बल्कि आतंकवाद से निपटने के नये और इन्नोवेटिव तरीकों की तलाश करनी चाहिए। कुल मिलाकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी की तरफ से आयोजित इस एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने सभी आतंकवादरोधी एजेंसियों को शख्स रवैया अख्तियार करने की बात कही और कहा, जिससे कोई भी आतंकवादी समूह या संगठन भारत में खड़ा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button