पूर्वांचल

नगर पंचायत नई बाजारः जल्द बदले जाएंगे नाली व मैनहोल के ढक्कन

चेयरमैन ने किया क्षेत्र का भ्रमण, समस्याओं के निदान का दिया आदेश

भदोही. नगर पंचायत नई बाजार की नालियों और मैन होल के ढक्कन शीघ्र बदले जाएंगे। चेयरमैन निर्मला लालता सोनकर ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगर में करवाई जा रही साफ-सफाई के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त ढक्कन और नालियों के ऊपर लगाई जाने वाली सीमेंटेड शीट को बदलने का आदेश दिया।

भ्रमण के दौरान वार्ड नंबर दो, शहीद नगर में चेयरमैन व सभासदों ने  सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। चेयरमैन ने मौके से ही ईओ को फोन पर कहा कि नवरात्रि के नौ दिन पूजन-अर्चन के होते हैं, ऐसे में व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे। चेयरमैन ने बताया की संचारी रोग व मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं का लगातार छिड़काव भी कराया जा रहा है।

नवरात्र के पहले ही दिन पसरा मातमः एचटी करंट से पेंटर की मौत, दूसरा गंभीर
शालीनता और त्याग की मिसाल थे महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम

उन्होंने बताया कि जहां भी खुली नाली व मैनहोल के ढ़क्कन क्षतिग्रस्त हैं, उसे तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। चेयरमैन ने सभी दुकानदारों व सभी आमजनों से आग्रह करते हुए कहा कि नगर पंचायत द्वारा सफाई अभियान चल रहा है, ऐसे में सभी से सहयोग की अपेक्षा है कि घरों का कूड़ा सड़कों पर न फेंक कर कूड़ा गाड़ी में ही डालें, साथ ही गीला कूड़ा व सूखा कूड़ा एक ही डब्बे में न डालें।

चेयरमैन ने यह भी बताया कि सफाई कर्मियों को पटरियों पर कूड़ा दिखने पर उसे उठाने के साथ ही वहां कीटनाशक दवा व चूना तत्काल छिड़काव के भी निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button