रफ्तार का कहरः भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत तीन की मौत
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी एरिया में बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा झंझरा चौबे के पास स्कूटी और बाइक के आमने-सामने टकराने से हुआ। जिस वक्त दोनों वाहन आपस में टकराए, रफ्तार बहुत ज्यादा थी, इस वजह से किसी को बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही एसओ शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसओ ने तीनों के मौत की पुष्टि की है। शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही कीजा रही है।
जानकारी के मुताबिक शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के भगदेवा के रहनेवाले सुनील द्विवेदी (42) पेशे से शिक्षक थे। बुधवार की शाम साढ़े छह बजे वह बाइक लेकर अपनी पत्नी को रिसीव करने के लिए नारीबारी बार्डर जा रहे थे। इसी दरम्यान हिनौती (झंझरा पांडेय) के पास बाइक सवार सुनील द्विवेदी की सामने से आ रही स्कूटी से आमने-सामने टक्कर हो गई। रफ्तार ज्यादा होने के कारण दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सुनीलद्विवेदी के साथ स्कूटी सवार दोनों लोग भी घायल हो गए।
| Bhadohi: गाजीपुर के रहने वाले दरोगा की सड़क हादसे में मौत |
| नारीशक्ति वंदन सम्मेलनः अपने सांसद को पहनाई माला, सेल्फी लेने को मची होड़ |
स्कूटी सवार अस्मित केसरवानी (21) निवासी पुरानी बाजार, शंकरगढ़ और रोहिणी कुमार (35) निवासी रानीगंज, शंकरगढ़ किसी कार्य से नारीबारी गए थे और वहीं से वापस शंकरगढ़ लौट रहे थे। हादसे की सूचना राहगीरों के जरिए पुलिस तक पहुंची। इसके बाद घायलों को एसआरएन ले जाया गया। सबसे पहले शिक्षक सुनील द्विवेदी एसआरएन पहुंचे, जहां डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया, जबकि बाद में अस्मित और रोहिणी को एसआरएन ले जाया गया, जहां इन दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही तीनों के परिजन रोते-बिलखते एसआरएन पहुंचे। एसओ शंकरगढ़ ने तीनों के मौत की पुष्टि की है। आगे की लिखापढ़ी की जा रही है। बहरहाल, दशहरा के एक दिन बाद हुए इस हादसे से एक साथ तीन घरों में मातम पसर गया है।
| 10 हजार रुपये का इनामिया हत्यारा गिरफ्तार, झाड़ी में छिपाई थी तलवार |
| राजभवन परिसर में मेले के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, अवाम ने पेश किया नजराना |
