भरत मिलाप के दौरान नाबालिग से छेड़खानीः इंस्पेक्टर, दरोगा और बीट आरक्षी सस्पेंड
भदोही. एसपी डा. मीनाक्षी कात्यायन ने लापरवाही पर तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज, चौकी प्रभारी गोपीगंज और बीट आरक्षी शामिल हैं। तीनों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है।
गोपीगंज कस्बे में आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान दो समुदायों के बीच मारपीट, छेड़खानी की घटना के जुड़े सही तथ्यों की जानकारी नहीं देने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात गोपीगंज कस्बे में भरत मिलाप का कार्यक्रम था। इसी दौरान एक नाबालिग के साथ छेड़खानी की घटना हो गई, जिसे लेकर दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के संबंध में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा गोपीगंज प्रवीण शेखर व बीट आरक्षी आनंद वर्मा द्वारा उच्चाधिकारियों को समय से घटना की सही जानकारी नहीं दी गई। कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप की प्रथम दृष्टया जांच में लापरवाही उजागर हुई। इस पर एसपी डा. मीनाक्षी कात्यायन तीनों को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
| प्रयागराज से चुराई गई बाइक संग चोर सुरियावां में गिरफ्तार, फर्जी मिली नंबर प्लेट |
| थाना समाधान दिवसः 78 में 75 शिकायतें राजस्व विभाग की, आठ का त्वरित समाधान |