सपाइयों ने मनाई लौहपुरुष की जयंतीः ‘कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मिले थे सारे वोट’
प्रयागराज. लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज पूरे जनपद में धूमधाम के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई ने भी भारत के पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई झावेरभाई पटेल को किया। जयंती के मौके पर कचहरी परिसर में लौहपुरुष के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। नगर उपाध्यक्ष लल्लन सिंह पटेल की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवींद्र यादव रवि के संचालन में उनके महान योगदान को याद किया गया।
लल्लन पटेल ने कहा, भारत के उपप्रधानमंत्री के साथ प्रथम गृह मंत्री बनने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को 1991 में भारत के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। यह विडंबना ही थी कि जब कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक प्रधानमंत्री चुनने के लिए बुलाई गई, तब सारे मत सरदार पटेल को ही पड़े थे। केवल जवाहर लाल नेहरू ने खुद को अपना वोट दिया।
| खेलकूद में न्याय पंचायत अमवा ने जीता 24 गोल्ड, 11 सिल्वर |
| नाचते-गाते निकाली कलश यात्रा, लाइनपार में भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ |

महासचिव रवींद्र यादव रवि ने संचालन करते हुए 31 अक्टूबर 1875 में नाडियाड में जन्म लेने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल को सच्चा देश हितैषी बताते हुए कहा कि सरदार पटेल ऐसे नेता हुए, जिनके पास अपना घर तक न था। यहां तक कि 15 दिसंबर 1950 को जब उनका निधन हुआ, उनके खाते में मात्र 260 रुपये ही थे। आज हम सब ऐसे महान नेता को उनके जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में नरेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र राव अंबेडकर, विजय कुमार, राजीव श्रीवास्तव, चंद्रबली यादव, बृजेश यादव, सुशील कुमार, आशीष पांडेय, रोहित कुमार यादव, सुशील कुमार यादव, नागेंद्र कुमार यादव, रमाशंकर यादव, अजय कुमार यादव, जय भारत प्रताप, विशाल निषाद, कृष्ण कुमार, राजेश सोनकर, वरुन यादव, सैय्यद मोहम्मद अस्करी मौजूद रहे।

