अपराध समाचार

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: आधी रात गंगा में डूबे दो युवक

भदोही. शनिवार देर रात सीतामढ़ी गंगा घाट पर स्नान करने गए दो युवक डूब गए। लोगों के शोर पर स्थानीय लोगों ने बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन बचाया नहीं जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर तीन लोग थे, जिसमें से एक को बचा लिया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया कि शवों की तलाश में एनडीआरएफ को लगाया गया था। सूचना पर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए थे।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जनपद के हंडिया, ग्राम महखरा निवासी विष्णु सिंह (24) पुत्र अशोक और आकाश पांडेय (21) पुत्र मनोज पांडेय (निवासी ग्राम नारेपार, ज्ञानपुर, भदोही) एक अन्य युवक के साथ दर्शन-पूजन की कामना के साथ घर से निकले थे। इसके पहले तीनों एक साथ गंगा स्नान करने के लिए सीतामढ़ी के गंगा घाट पर पहुंच गए।

ग्राम नारेपार (सीतामढी) के गंगा घाट पर शनिवार की रात लगभग 11 बजे स्नान के दौरान आकाश पांडेय (21) पुत्र मनोज पांडेय विष्णु सिंह (24) पुत्र अशोक सिंह डूब गए। हादसे की सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मुकामी पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आए और दोनों की तलाश के लिए गोताखोरों को उतारा गया। पर, समाचार लिखे जाने तक एनडीआरएफ (NDRF) टीम  दोनों की तलाश में लगी हुई थी।

गायिका से दुष्कर्म में बाहुबली विजय मिश्र को 15 साल कठोर कारावास की सजा
ढोल-नगाड़े संग पुष्पवर्षा कर की आगवानीः जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा ही दे सकती है इतना सम्मान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button