अवध

पटाखा की दुकान लगाएं तो सुरक्षा के इंतजाम भी रखें: मनोज कुमार सिंह

थाना परिसर में हुई बैठक, त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्र्देश

प्रयागराज. धनतेरस, दीपावली, भाईदूज और छठ महापर्व पर शांति- सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को शंकरगढ़ थाना परिसर में बैठक हुई। एसओ मनोज कुमार सिंह ने कहा, त्योहार कोई भी हो, सभी का उद्देश्य जीवन को खुशियों से भरना होता है। इसलिए सभी लोग सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे खुशियों को ग्रहण लगे।

पटाखा व्यापारियों से कहा, पटाखे के अस्थाई लाइसेंस के लिऐ प्रारूप दिया गया, जिसे भरकर ही दुकान लगाएं। कस्बे में अवैध भंडारण नहीं किया जाएगा। पटाखा की दुकान लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर लियागया है, दुकानें वहीं पर लगाई जाएंगी। दुकानों के पास पानी, बालू, बाल्टी इत्यादि का इंतजाम जरूर रखें। इसके अलावा पटाखा चलाते समय  भी सावधानी बरतें।

बैठक में एसओ मनोज कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव, उपनिरीक्षक प्रवेश यादव, उप निरीक्षक कृष्णकांत पांडेय, रामस्वरूप, विवेक कुमार राय, ईओ नवनीत कुमार, अवर अभियंता रवि प्रकाश, प्रधान पुष्पराज सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, परमेश्वर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुभाष कुमार, महामंत्री रतन केसरवानी, राजेश केसरवानी, अरविंद केसरवानी, आबिद अली, चंदन साहू, सुजीत केसरवानी, उमा वर्मा, मनीष केसरवानी, दीपू मिश्र मौजूद रहे।

65 लाख की शराब संग भदोही में फंसे तस्कर, 740 पेटी पंजाब की शराब बरामद
एडीओ गए थे प्राइमरी स्कूल का मुआयना करने, गेट पर लगे ताले ने किया स्वागत
दुर्घटना में घायल ट्रैक्टर चालक की मौत, शिवराजपुर में चक्काजाम

हनुमान जयंती पर होगा अखंड मानस का पाठ, भंडारा

प्रयागराज/चित्रकूट. हनुमान जयंती के मौके पर अखंड मानस पाठ और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य यजमान अंजनी पांडेय व प्रतिमा पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि यह कार्यक्रम बरियारी कला में स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में होगा। कार्यक्रम के तहत 10 नवंबर को रामचरित मानस का पाठ, सीताराम धुन संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। 11 नवंबर को कीर्तन का समापन होगा और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 11 नवंबर को ही हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। संयोजक अभिलाष सिंह बिहारिया ने समस्त क्षेत्रवासियों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

दूसरी तरफ नगर पंचायत शंकरगढ़ के मोदीनगर, लाइनपार में भी हनुमान जयंती उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि 11 नवंबर को रात आठ बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके पश्चात महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान हनुमानजी की आरती, झांकी, कीर्तन-भजन का भी आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button