अपराध समाचार

65 लाख की शराब संग भदोही में फंसे तस्कर, 740 पेटी पंजाब की शराब बरामद

भदोही और स्वाट की संयुक्त टीम ने की दो की गिरफ्तारी, हरियाणा से झारखंड में ऊंची कीमत पर खपाने की थी योजना

भदोही. भदोही थाना और स्वाट की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद की है। दस चक्का ट्रक से कुल 740 पेटी शराब बरामद हुई है। यह पंजाब में सेल करने के लिए बनी थी, लेकिन इसे हरियाणा से झारखंड ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

एसपी भदोही डा. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि भदोही व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा रजपुरा नेशनल चौराहा के पास संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशीली गई, जिसमें शराब पाई गई, इस पर ट्रक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। 10 चक्का ट्रक में 740 पेटी (6602 लीटर) व्हिस्की बरामद हुई है, जिसकी कुल बाजारू कीमत 65 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केसदर्ज कर लिया है।

तस्करों ने बताया कि वह हरियाणा से शराब की खेप लेकर डुनका, झारखंड में बेचने के लिए जा रहे थे। इस गिरोह में ट्रक मालिक गुरुजी उर्फ विजय (निवासी सोनीपत, हरियाणा) भी शामिल है। उसी के द्वारा बताए गए अड्डे पर यह लोग शराब की खेप पहुंचाते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने धरे गए तस्कर रोहित गालयान पुत्र कुलदीप सिंह (निवासी पावटी, थाना समाल खॉं, पानीपत, हरियाणा) और जोगिंदर शर्मा पुत्र स्व. चंद्रभान शर्मा (निवासी उपरोक्त) का चालान भेज दिया है। दोनों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

पुलिस टीम को 25 हजार का इनामः यह गिरफ्तारी और बरामदगी टीवीएस एजेंसी नेशनल चौराहे के पास से की गई। शराब व ट्रक समेत कुल 90 लाख रुपये की बरामदगी की गई है। संयुक्त टीम इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह, एसआई दिनेश कुमार, शिवजी सिंह, एचसीपी अबरार अहमद, स्वाट टीम से एसआई मोहम्मद शाबान, इमरान अहमद, नरेंद्र सिंह, तुफैल अहमद, अजय यादव शामिल रहे। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

तस्कर की लग्जरी चार पहिया गाड़ी जब्तः शराब तस्कर के मामले में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की चार पहिया गाड़ी को धारा-72 आबकारी अधिनियम के तहत जब्त किया गया है। जब्त किए गए वाहन की कीमत 16 लाख रुपये आंकी गई है।

बताते चलें कि बीते दिनों भदोही पुलिस द्वारा दो लग्जरी गाड़ियों से 38 पेटी (427.500 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पांच अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।

भदोही के रास्ते शराब तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी चार पहिया वाहन XUV-500, अनुमानित कीमत 16 लाख को पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी के निर्देश पर धारा-72 आबकारी अधिनियम के तहत राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर लिया गया। यह गिरफ्तारी और बरामदगी 27 अप्रैल, 2023 की रात स्वाट व ज्ञानपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button