भूमि हथियाने के लिए खड़े हो गए फर्जी क्रेता-विक्रेताः सात के खिलाफ एफआईआर
दबंग ने जालसाजी कर करवाया बैनामा, पुलिस से की गई शिकायत
दबंग परिवार के साथ-साथ गवाहों के खिलाफ लिखा गया मुकदमा
प्रयागराज (राहुल सिंह). हाल ही में खरीदी गई भूमि का फर्जी बैनामा किए जाने का प्रकरण कोरांव पुलिस ने दर्ज किया है। बैनामा लेने वाले अजय कुमार जायसवाल (निवासी कोरांव) की तहरीर पर पुलिस ने सीमा देवी पत्नी देवेंद्र प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद सिंह पुत्र हरीलाल सिंह (निवासीगण डील, खीरी), सुल्तान सिंह पुत्र बच्चन सिंह (सफदरगंज, पूरामुफ्ती), ऋषभ यादव, सौरभ यादव, दीत्रा यादव और संजू यादव पुत्र-पुत्रीगण विनोद कुमार (निवासी सफदरगंज, पूरामुफ्ती) के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471, 506 के तहत केस लिखा गया है।
| अशोकनगर में 45 लाख की लागत से बनाई जाएगी इंटरलाकिंग सड़क |
| इलेक्ट्रिक बंद हुई तो डीजल बस लेकर शंकरगढ़ पहुंचे एआरएम और विधायक |
कोरांव थाना क्षेत्र के कोरांव ग्राम निवासी अजय कुमार पुत्र राकेश कुमार जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आराजी संख्या 1520 घ मौजा कोरांव में है। वर्ष 1982 में इसका बैनामा सोना देवी पत्नी इंद्रजीत सिंह व बद्री प्रसाद आदि ने दुर्वासा से करवाया था और इसमें मकान आदि बनवाकर रहते थे। नगर पंचायत में यह मकान संख्या 444 के रूप में दर्ज है। बीते 28 अक्टूबर, 23 को सोना देवी आदि ने अपने हिस्से का मकानव भूमि अजय को बेच दिया। प्रार्थी उस पर काबिज-दाखिल है।
आरोपित है कि सोना देवी आदि की इसी प्रापर्टी को देवेंद्र प्रसाद पुत्र हरीलाल (ग्राम डील, खीरी) कम पैसे में खरीदना चाहते थे,लेकिन खरीद नहीं पाए तो साजिश के तहत उपरोक्त आरोपियों के द्वारा बैनामा करवा लिया गया, जिसमें कुछ खरीदार बन गए तो कुछ गवाह। यह जालसाजी एक नवंबर, 23 को की गई। आरोपित है कि देवेंद्र प्रसाद आपराधिक किस्मत व्यक्ति है। जबरिया भूमि पर कब्जा करना, लोगों को धमकाना उसकी फितरत में शामिल है। फिलहाल पुलिस ने अजय कुमार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
