ताज़ा खबर

अनुसूचित जाति-जनजाति के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहूंगाः डा. संगम मिश्र

प्रयागराज. यमुनापार के विधानसभा करछना क्षेत्र में सोमवार को अनुसूचित जाति-जनजाति महासम्मेलन आयोजित किया गया। ग्रामसभा अकोढ़ा में आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डा संगम मिश्र ने कहा, मैं यमुनापार की जनता की सेवा का संकल्प लेकर आया हूं। दलित, शोषित और वंचितों की सेवा करने आया हूं। उज्ज्वला, राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने आमजन से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

दलित समाज की महिलाओं को संबोधित करते हुए डा. संगम मिश्र ने कहा, केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीति में व सरकार में भागीदारी देने के लिए कृत संकल्पित है। संसद से एक तिहाई महिला आरक्षण का बिल पास कराया है। डा. संगम मिश्र ने कहा यह बड़े गर्व की बात है कि आज हमारे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आती हैं। सम्मेलन में महिलाओं की भागीदारी देख डा. संगम मिश्र ने कहा कि आप सभी का इसी तरह समर्थन मिलता रहा तो 2024 के आमचुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास बनाएगी।

श्री परमहंस आश्रम में उमड़ी भक्तों की भारी, भजन-कीर्तन में झूमे भक्त
गहरी नींद में सोया था परिवार, रंजिशन पेट्रोल डाल दुकान में लगाई आग

उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, नाली एवं पशुओं से आ रही कठिनाइयों से निजात दिलाने का प्रयास जारी है। उच्चाधिकारियों से मिलकर शीघ्र ही समाधान किया जाएगा। दलित महासम्मेलन के संयोजक दिलीप शुक्ल ने डा. संगम मिश्र द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्य़ों की जानकारी दी। मंच का संचालन शंकरदेव त्रिपाठी ने की।

दलित महासम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक राजारामल चौधरी ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र और उनके कार्यों से लोगों को अवगत कराया। महासम्मेलन में शोभालाल, स्वामीनाथ मास्टर, रामधन, महंगू मिस्त्री, किशन हेला, सुरेश कुमार आदिवासी, अकबाली भारतीय, राजबहादुर, तारा देवी, मंजू हरिजन, गीता देवी प्रजापति, मोहनलाल, राकेश भारतीय, अमरेश मिश्र, विजय प्रकाश, आकाश निषाद, विकास मारकंडेय मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button