पूर्वांचलराज्य

सात इंस्पेक्टर समेत आठ के कार्यक्षेत्र में बदलाव, दो लाइन हाजिर

भदोही (संजय सिंह). एसपी डा. मीनाक्षी कात्यायन ने आधा दर्जन से अधिक निरीक्षकों कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। दो इंस्पेक्टर को पुलिस लाइन भेजा गया है।

तबादला सूची में इंस्पेक्टर अरुण कुमार दुबे को विवेचना सेल से हटाकर ज्ञानपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसी क्रम में विवेचना सेल में हीतैनात इंस्पेक्टर बृजेश सिंह को सुरियावां का प्रभार दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक सुरियावां रामनगीना यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी तरह प्रभारी निरीक्षक भदोही अमरजीत चौहान को भी पुलिस लाइन में जगहदी गई है।

स्वाट/सर्विलांस के प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना राजेश सरोज को दुर्गागंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

प्रभारी चुनाव सेल में तैनात रहे इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार त्रिपाठी को भदोही का प्रभारी निरीक्षक और जेल चौकी प्रभारी (ज्ञानपुर) मोहम्मद शाबान को स्वाट/सर्विलांस टीम का प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button