America में अपहृत Punjabi Family के चार सदस्यों का शव बरामद
नई दिल्ली (the live ink desk). अमेरिका में अपहृत हुए भारतीय परिवार के चार सदस्यों का शव बरामद हुआ है। मामले की जांच कैलीफोर्निया की मर्सेड काउंटी पुलिस कर रही है। अमेरिका में कैलिफोर्निया की मर्सेड काउंटी पुलिस ने बुधवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि उसे एक पंजाबी परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। उन सभी का कुछ दिन पहले ही अपहरण कर लिया गया था। अपहरण की शिकायत मिलने पर पुलिस उन सभी की तलाश कर रही थी। इस परिवार में इस परिवार में 27 साल की जसलीन कौर, 36 वर्षीय जसदीप सिंह, 39 वर्षीय अमनदीप सिंह और आठ माह की एक बच्ची भी शामिल थी।
यह भी पढ़ेंः America और Denmark के वैज्ञानिकों को मिला रसायन का Nobel
मर्सेड काउंटी पुलिस ने इस मामले में कहा, उसके पास संदिग्ध (आरोपी) से जुड़ी जानकारियां हैं, लेकिन वह इसे अभी साझा नहीं कर सकते। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए लोगों का संबंध पंजाब के होशियारपुर जिले से था। मर्सेड काउंटी पुलिस ने बताया है कि बीते सोमवार को मर्सेड के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान से एक ही परिवार के चार लोगों का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया था। इस घटना के बाद अमेरिका में रहने वाले अन्य भारतीय भी डरे-सहमे हुए हैं।

