Jhansi: फायरिंग रेंज में टैंक की बैरल फटने से दो जवान शहीद
झांसी (the live ink desk). बबीना के फायरिंग रेंज में एक टैंक की बैरल फटने से दो जवान शहीद हो गए हैं। एक जवान राजस्थान और दूसरा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। इसके अलावा एक अन्य जवान घायल हुआ है। यह हादसा उस समय हुआ, जब गोला लोडकर फायरिंग की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक सेना के जवान फायरिंग रेंज में नियमित अभ्यास कर रहे थे, उसी दौरान यह घटना हो गई।
यह भी पढ़ेंः मुलायम की हालत चिंताजनक, Defense Minister Rajnath Singh पहुंचे मेदांता
जानकारी के मुताबिक झांसी जनपद के बबीना में सेना की फील्ड यूनिट नियमित अभ्यास करती है। इसी तरह का एक अभ्यास टैंक के द्वारा बीती रात फायरिंग रेंज में किया जा रहा था। प्रैक्टिस के दौरान सैन्य कर्मियों के दल ने टैंक में गोला लोड कर फायर किया गया, लेकिन फायर किए जाने के बाद टैंक की बैरल ही फट गई। इस हादसे में मौके पर मौजूद सैन्यकर्मी घायल हो गए।
हादसे की जानकारी होते ही मौके पर रहे अन्य साथियों ने सभी को सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां सुमेर सिंह बगारिया (राजस्थान) और सुकांता मंडल (पश्चिम बंगाल) की मौत हो गई, जबकि घायल प्रदीप यादव का इलाज जारी है।


