ताज़ा खबरभारतराज्य

खरीफ की फसलः बीते साल के मुकाबले 53.88 लाख हेक्टेयर ज्यादा हुई बुवाई

पिछले वर्ष 49.50 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष 62.32 लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती की गई। 140.43 लाख हेक्टेयर (बीते वर्ष 115.08 लाख हेक्टेयर) क्षेत्र में की गई तिलहनी फसलों की बुवाई

The live ink desk. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने खरीफ की रोपाई-बुवाई की प्रगति रिपोर्ट जारी की है। 15 जुलाई को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अब तक खरीफ की बुआई-रोपाई 575 लाख हेक्टेयर के पार पहुंच गई है। बीते साल 15 जुलाई तक 49.50 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस साल लगभग 62.32 लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती की गई। वहीं पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 115.08 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष लगभग 140.43 लाख हेक्टेयर में तिलहन की खेती की गई। इस वर्ष कुल बुआई का क्षेत्रफल 575.13  (वर्ष 2023 में 521.25) लाख हेक्टेयर है।

मंत्रालय के मुताबिक 2024 में चावल 115.64 लाख हेक्टेयर (पिछले वर्ष 95.78) लाख हेक्टेयर, दाल 62.32 (पिछले वर्ष 49.50) हेक्टेयर, गन्ना 57.68 (पिछले वर्ष 56.86 ) लाख हेक्टेयर, जूट एवं रेशे वाली (मेस्टा) फसलें 5.63 (पिछले वर्ष 6.02) लाख हेक्टेयर, श्री अन्न सह मोटे अनाज 97.64 (पिछले वर्ष 104.99) लाख हेक्टेयर, तिलहन 140.43 (पिछले वर्ष 115.08) लाख हेक्टेयर और कपास 95.79 (पिछले वर्ष 93.02 ) लाख हेक्टेयर में उगाया गया है।

दलहन की बात करें तो अरहर 28.14 (पिछले वर्ष 9.66), उड़द दाल 13.90 (पिछले वर्ष 12.75) लाख हेक्टेयर, मूंगदाल 15.79 (पिछले वर्ष 19.57) लाख हेक्टेयर, कुल्थी 0.12 (पिछले वर्ष 0.12) लाख हेक्टेयर और अन्य दालें 4.37 (पिछले वर्ष 7.40) लाख हेक्टेयर में बोई गई हैं।

इसी क्रम में श्री अन्न ज्वार 7.39 (पिछले वर्ष 8.64) लाख हेक्टेयर, बाजरा 28.32 (पिछले वर्ष 50.09 ) हेक्टेयर, रागी 1.20 (पिछले वर्ष 1.17) लाख हेक्टेयर, छोटा बाजरा 1.87 (पिछले वर्ष 1.27) लाख हेक्टेयर और मक्का 58.86 (पिछले वर्ष 43.84) लाख हेक्टेयर में उगाया गया है।

तिलहन की बुवाई में सूरजमुखी 0.51 (पिछले वर्ष 0.34 ) हेक्टेयर, तिल 3.21 (पिछले वर्ष 3.59) लाख हेक्टेयर, मूंगफली 28.20 (पिछले वर्ष 28.27 ) लाख हेक्टेयर, सोयाबीन 108.10 (पिछले वर्ष 82.44) लाख हेक्टेयर, रामतिल 0.20 (पिछले वर्ष 0.02) लाख  हेक्टेयर, अरंड़ी 0.16 (पिछले वर्ष 0.39) लाख हेक्टेयर और अन्य तिलहन 0.05 (पिछले वर्ष 0.04) लाख हेक्टेयर में उगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button