अवधताज़ा खबरराज्य

रिश्वतखोरीः CMO दफ्तर में तैनात स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

प्रतापगढञ (हरिश्चंद्र यादव). विजिलेंस टीम ने सीएमओ दफ्तर प्रतापगढ़ में तैनात स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (राजपत्रित) को रंगेहाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। उन्होंने रिटायर्ड दरोगा से 235000 रूपये का का बिल बनाने केएवज में 10 प्रतिशत (23,500 रुपये) कमीशन मांगा था। गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भावना भारती को एंटी करप्शन कोर्ट, गोरखपुर में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर 1.15 बजे सीएमओ दफ्तर में तैनात स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भावना भारती पत्नी राजेश कुमार (निवासी गोविंदपुर कालोनी, शिवकुटी, प्रयागराज) को बिल पास करने के लिए मांगे गए 23500 रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। रंगेहाथ विजिलेंस की टीम के द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना जैसे ही सीएमओ दफ्तर से बाहर निकली, हड़कंप मच गया।

भावना भारती को गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस टीम प्रयागराज लेकर चली गई। बताया जाता है कि एक सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर ने हार्ट का आपरेशन करवाया था। उसका मेडिकल क्लेम पास करने के एवज में भावना भारती ने कुल बिल का दस फीसद कमीशन मांगा था।

आरटीओ दफ्तर में छापा, 11 दलाल हिरासत में

प्रतापगढ़. आरटीओ दफ्तर में दलालों का काकस कम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को औचक छापा मारा गया। डीएम के निर्देश पर पड़े छापे में पुलिस ने 11 दलालों को हिरासत में लिया है। छापे की सूचना मिलते ही आरटीओ दफ्तर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

आरटीओ दफ्तर में हर कदम पर की जाने वाली दलाली की शिकायतों पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सीआरओ, एसडीएम, एएसपी (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी सदर की संयुक्त टीम ने छापा मारा था।

इस छापे में टीम ने विश्वनाथ सिंह, कुलदीप कनौजिया, विवेक मिश्र, मनोज श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहबाज, जयप्रकाश गुप्ता, अजीत यादव, मोहम्मद तस्लीम, रोहित मिश्र, हीरामणि शुक्ल और इमरान खान को हिरासत में लिया था। अंतू के थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(3)  में केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
  • 123
Back to top button