अपराध समाचार

RSS के खंड कार्य़वाह पर ताबड़तोड़ बमबाजी, पहले भी हो चुकी है फायरिंग

प्रयागराज (धीरेंद्र केसरवानी). गंगानगर के मऊआइमा थाना क्षेत्र में मंगलवारकी सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड कार्यवाह पर जानलेवा हमला किया गया है। मऊआइमा एरिया के मरखामऊ निवासी खंड कार्यवाह दिनेश मौर्य पर अज्ञात लोगों द्वारा ताबड़तोड़ की गई बमबाजी। हालांकि, अचानक हुए हमले के दौरान दिनेश मौर्य ने भागकर अपनी जान बचाई।

आरएसएस के खंड कार्यवाहपर हुए प्राणघातक हमले की जानकारी होते ही मुकामी पुलिस सक्रिय हो गई। मऊआइमा थाना प्रभारी समेत एसीपी फूलपुर मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जहां घटनास्थल का मुआयना कर स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल की।

बताया जाता है कि इसके पूर्व भी अज्ञात लोगों के द्वारा जनवरी, 2021 में भी दिनेश मौर्य को गोली मारी गई थी। इसके अलावा दिनेश मौर्य के भाई पत्रकार राकेश मौर्य एवं भतीजे अमन मौर्य को हत्या की धमकी दी जा चुकी है। उक्त मामले में मऊआइमा पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी कर चुकी है, बावजूद इसके RSS कार्यकर्ता दिनेश मौर्य के ऊपर आज फिर से हमला किया गया।

 करंट की चपेट में आया मलाक चौधरी का युवक, नहीं बची जान
पुलिस की नाक के नीचे चलता रहा देह व्यापार, ढाबों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
 प्रदर्शन कर डेंगुरपुर-धनतुलसी गंगा घाट पर मांगा पक्का पुल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button