
कार्यक्रम में शामिल हुए डीआरएम हिमांशु बडौनी, बढ़ाया उत्साह। रविवार को देशभर की छह हजार शाखाओं द्वारा चलाया गया अभियान
प्रयागराज (राहुल सिंह). वर्षाकाल में पौधरोपण करना, पौधों की रक्षा करना आज के समय की नितांत आवश्यकता है। इसी उद्देश्य के साथ रविवार को निरंकारी मिशन के द्वारा देशभर में फैली छह हजार शाखाओं के द्वारा पौधरोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया।
प्रयागराज में संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेवा ने डीआरएम हिमांशु बडौनी के साथ कलस्टर (ट्रेनिंग सेंटर रेलवे) इंडियन ऑयल, सूबेदारगंज के ग्राउंड में पौधरोपण किया।

इसके पूर्व अशोक कुमार सचदेवा ने निरंकारी मिशन की पद्धति के अनुसार डीआरएम हिमांशु बडौनी का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।
अशोक कुमार सचदेवा ने बताया कि सद्गुरु सुदीक्षा महाराज के आदेशानुसार रविवार को वननेश वन अभियान चलाया गया। सुबह सात बजे संत निरंकारी मिशन शाखा न्यु बैरहना तत्वावधान में सफाई अभियान एवं पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर रेलवे के शिवाजी कदम, संजय अस्थाना के साथ रेलवे के अन्य स्टाफ और मिशन सेवादल के रामलखन पाल के साथ सहित तमाम भाई-बहन वर्दी में उपस्थित रहे।

