आॉफबीट (offbeat)

राजकीय सम्मान के साथ नेताजी को दी गई विदाई, नेताओं का लगा जमावड़ा

सैफई (the live ink desk). देश के रक्षा मंत्री (Defense Minister) और यूपी के तीन बार सीएम रह चुके मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान (state honor) के साथ विदाई दी गई। सैफई (Saifai) में आज चौतरफा भीड़ ही भीड़ नजर आई। एक अनुमान के मुताबिक डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने सैफई (Saifai) पहुंचकर नेताजी मुलायम सिंह यादव (Netaji Mulayam Singh Yadav) को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद सैफई के मेला ग्राउंड में उनका दाह संस्कार किया गया। बेटे अखिलेश यादव ने मुखाग्नि दी।

इसके पूर्व सैफई पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में देश के कोने-कोने से आने वाले कई प्रमुख उद्योगपति, नेता और आम आदमी भी शामिल रहा। सैफई में श्रद्धांजलि देने का सिलसिला सोमवार की शाम से ही शुरू होगया था। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा के कद्दावर नेता आजम खान, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने सैफई पहुंचक श्रद्धासुमन अर्पित किया। यह सिलसिला आज भी दिनभर चलता रहा।

यह भी पढ़ेंः धरतीपुत्र की अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाबः पंचतत्व में विलीन हुए नेताजी

मंगलवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh), योग गुरू बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev), डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya), डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak), भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी (BJP MP Rita Bahuguna Joshi), भाजपा सांसद वरुण गांधी ( BJP MP Varun Gandhi), अभिनेता अभिषेक बच्चन, सहारा चीफ सुब्रत राय सहारा, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, स्वामी प्रसाद मौर्य, एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे, आंध्रा के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राक्रांपा चीफ शरद पवार, आरएलडी नेता जयंत चौधरी, सुप्रिया सुले, मेनका गांधी समेत तमाम नेताओं ने अंतिम समय में सैफई पहुंच नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ेंः Justice DY Chandrachud होंगे देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश

सैफई में आज हर आने-जाने वाले मार्ग पर लोगों की ही भीड़ देखने को मिली। मेला मैदान में भी जहां पर मंच बनाया गया था, वहां भी अंतिम दर्शन के लिए बड़े-बड़े नेताओं को एक दूसरे को पीछेकर आगे बढ़ते हुए देखा गया। मंच पर सांसद, विधायक समेत कई मंत्री भी कतार में दिखे।

एक झलक पाने को बेताब दिखे समर्थकः नेताजी की एक झलक पाने के लिए आज हजारों लोग बेताब दिखे। धरतीपुत्र मुलायम सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान सैफई के मेला ग्राउंड से लेकर अंत्येष्टि स्थल तक तिल रखने की भी जगह नहीं बची थी। सुबह से लेकर अंतिम संस्कार होने तक सैफई पहुंचने वाला हर शख्स नेताजी के करीब जाकर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित करना चाहता था, लेकिन लाखों की भीड़ होने के कारण सभी को पास जाने की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में लोगों ने अपने नेताजी को दूर से ही प्रणाम कर अंतिम विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button