पूर्वांचल

मिड डे मीलः नियमानुसार उपलब्ध कराए जाए राशन

जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में कायाकल्प के कार्यों की ग्रेडिंग करवाने का निर्देश

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक हुई।

बैठक में मुख्य रूप से मध्यान भोजन योजना के तहत बच्चों को वितरित किए जा रहे खाद्यान्न, कन्वर्जन कास्ट के संबंध में चर्चा की गई और निर्देशित किया गया कि नियमानुसार उपस्थिति के सापेक्ष बच्चों को खाद्यान्न एवं कन्वर्जन कास्ट उपलब्ध कराई जाए। कायाकल्प के अवशेष कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए गए। इसके अलावा समस्त विद्यालयों में कराए गए कायाकल्प के कार्यों की ग्रेडिंग के लिए निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ेंः केएन पीजी कालेज में रोजगार मेला 20 अक्टूबर को

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों की ग्रेडिंग के लिए ग्राम प्रधानों और नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों के लिए ईओ को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा समस्त विद्यालयों के बच्चों को निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निर्देश दिए गए कि यथाशीघ्र निपुण लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाए और उसको एप के माध्यम से अभियान चलाकर प्रत्येक सप्ताह में एक ही दिन शनिवार को पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी, सीडीओ, बीएसए, डीपीआरओ, जिला खाद्य विपणन अधिकारी व अन्य समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः North Carolina में फायरिंग, छह लोगों की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button