
रीवा. अगस्त, 2023 को बेटी के साथ लापता हुई युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। सालभर के तलाश के बाद कोई पता नहीं चलनेपर पुलिस अधीक्षक रीवा ने गुमशुदा की सूचना देने पर बीस हजार रुपये का इनाम देने कीघोषणा की है। यह मामला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के समीपवर्ती जनपद रीवा (मध्य प्रदेश) का है।
गुमशुदगी का यह मामला कोतवाली रीवा के थाना रतहरा का है। जानकारी के मुताबिक सीधी जनपद के मझौली, देवई की रहने वाली लक्ष्मी पत्नी रामकुमार साकेत ने कोतवाली रीवा में अपनी बहन सुनीता साकेत (30) और उसकी बेटी नैंसी साकेत (नौ वर्ष) के संदिग्ध दशा में गायब होने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर रीवाकोतवाली पुलिस ने धारा 363, 365 का मामला दर्ज किया।
गुमशुदगी दर्ज करने के बाद रीवा पुलिस ने तलाश के हर संभव प्रयास किए, लेकिन अब तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस के साथ-साथ परिवारीजन भी तलाश में लगे हुए हैं और उन्हे अब भी दोनों के मिलने की उम्मीद है।
पुलिस अधीक्षक रीवा ने बताया कि गुमशुदा की सूचना देने वाले 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। यदि किसी को कोई जानकारी हो या मिले तो वह कोतवाली प्रभारी रीवा (मोबाइल नंबर 8870742870) पर सूचना दें। सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।


