कालीननगरी में 43 वें “India Carpet Expo” का आगाजः 63 देशों के 372 खरीदारों ने कराया पंजीकरण
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उद्घाटन कर एक्सपो मार्ट में लगा स्टाल का किया अवलोकन
एक्सपो मार्ट के जरिए समृद्ध हो रही हस्तनिर्मित कालीनों की सांस्कृतिक विरासतः अमितमोहन
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) भदोही द्वारा आज इंडिया कार्पेट एक्सपो-2022 (Carpet Export Promotion Council) का शानदार आगाज किया गया। कार्पेट एक्सपो मार्ट में 15 से 18 अक्टूबर के बीच आयोजित 43वें “इंडिया कार्पेट एक्सपो-2022” का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Union Minister Anupriya Patel) ने किया। इस अवसर पर पुस्तक का विमोचन किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल कालीन कार्पेट के स्टाल का भी अवलोकन किया।
अनुप्रिया पटेल (Union Minister Anupriya Patel) ने कहा, भदोही के बुनकरों की हैंडमेड की जो कला या कौशल है। उसकी बहुत से देशों में सराहना होती है। भदोही की बनी कालीन ज्यादा से ज्यादा दुनिया के बाजारों में पहुंचती आई है आगे और भी नई ऊंचाइयों को छुएगी। बताया 2020-21 में हैंडमेड कार्पेट एक्सपोर्ट 2.5 मिलियन डॉलर का था। जबकि वर्ष 2021-22 में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उन्होंने इस आयोजन केलिए यहां के कालीन निर्माताओं, सीईपीसी के चेयरमैन और आयोजन समिति की सराहना की।
यह भी पढ़ेंः संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 16 से, मोहन भागवत की अगुवाई में होगा मंथन

उन्होंने बताया कि इस कालीन मेले में अब तक 63 देशों के 372 खरीदारों ने अपना पंजीकरण कराया है और परिषद ने 269 (केवल 247 पूर्ण और 21 होटल) खरीदारों को पैकेज की मंजूरी दे दी है। लगभग 170 खरीदारों ने अपनी यात्रा की पुष्टि करते हुए अपना यात्रा कार्यक्रम पहले ही भेज दिया है। उम्मीद है कि एक्सपो में लगभग 400 प्रतिष्ठित विदेशी कालीन खरीदार शामिल होंगे।
यह भी पढ़ेंः जांच हुई तो पकड़ में आए 14 फर्जी जमानतदार, गैंगस्टर और डकैतों की ले रहे थे जमानत
अपर मुख्य सचिव (हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग) अमित मोहन ने बताया कि इंडिया कार्पेट एक्सपो एशिया में सबसे बड़े हस्तनिर्मित कालीन मेलों में से एक है। जिसमें खरीदारों को एक छत के नीचे सर्वश्रेष्ठ हस्तनिर्मित कालीन और अन्य फर्श कवरिंग प्राप्त करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान किया गया है। यह हस्तनिर्मित कालीनों पर दुनिया भर में एक लोकप्रिय गंतव्य बन गया है। उन्होंने कहा कि कालीन खरीदारों के विनिर्देशो के अनुसार किसी भी प्रकार के डिजाइन, रंग, गुणवत्ता और आकार को अपनाने में भारत की अनूठी क्षमता ने इसे अंतराष्ट्रीय बाजार में एक घरेलू नाम बना दिया है।
इस मौके पर सांसद रमेशचंद्र बिंद, सीईपीसी के अध्यक्ष उमर हमीद, विंध्याचल मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार, रवींद्रनाथ त्रिपाठी, विनय कुमार श्रीवास्तव, अशोक जायसवाल, एएसपी राजेश कुमार, जिला उद्योग अधिकारी उमेशचंद्र वर्मा, हरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।



