अपराध समाचार

जालसाजों ने सहायक खाद्य आयुक्त के खाते से उड़ाया 48 हजार रुपया

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). सहायक खाद्य आयुक्त (द्वितीय) चंदन पांडेय के खाते से जालसाजों ने 48999 रुपये पार कर दिया। ठगी का आभास होने पर सहायक आयुक्त ने तत्काल आनलाइन शिकायत दर्ज कराई, साथ ही साइबर सेल को मामले से अवगत कराया।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल भदोही की टीम ने सहायक खाद्य आयुक्त के खाते से उड़ाई गई रकम को वादी के खाते में वापस करवाया।

यह भी पढ़ेंः खाद की कालाबाजारीः 60 बोरी डीएपी से लदा ट्रैक्टर बरामद

साइबर सेल के उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव ने बताया कि चंदन पांडेय  ने ऑनलाइन एनसीआरबी पोर्टल साइबर क्राइम की शिकायत की थी, साथ ही साइबर सेल को अवगत कराया था। जिसमें बताया गया कि आवेदक के HDFC बैंक के खाता से जालसाज द्वारा ऑनलाइन 48,999 रुपया निकाल लिया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से संपर्क कर आवेदक के खाते में पूरी धनराशि वापस करवाई गई।

यह भी पढ़ेंः चित्रकूट हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा डीसीएम, मालिक की मौत

पैसा वापस मिलने पर सहायक खाद्य आयुक्त चंदन पांडेय ने  पुलिस अधीक्षक भदोही और साइबर सेल टीम व साइबर सेल टीम ज्ञानपुर के प्रति आभार व्यक्त किया है। एसआई अरविंद यादव ने बताया कि  साइबर क्राइम के शिकार हो जाने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व जनपद साइबर क्राइम सेल से तत्काल संपर्क करें, जिससे समय रहते आपकी सहायता कर फ्राड तरीके से गई धनराशि को वापस कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button