अधूरी रह गई घरौंदा बनाने की ख्वाहिश, पांच बालिकाएं डूबीं
हादसे की जानकारी पर जिलाधिकारी और एसपी ने किया मौका मुआयना, मझुई नदी में मिट्टी निकालने के दौरान हुआ हादसा
सुल्तानपुर (the live ink desk). दीप पर्व पर घरौंदा बनाने की चाहत लिए मिट्टी निकालने गईं पांच बालिकाओं की ख्वाहिश अधूरी रह गई। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र से बहने वाली मझुई नदी-ड्रेन में मिट्टी निकालने के दौरान पांचों बालिकाएं डूब गईं। जिसमें चार का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक की तलाश जारी है। धनतेरस के दिन हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने हादसे का शिकार हुए बच्चियों के परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया।
यह भी पढ़ेंः विजय मिश्र की 10.65 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क, प्रयागराज में है कुर्क की गई 23 बीघा जमीन
जानकारी के मुताबिक मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव की रहने वाली अजान (12) पुत्री उस्मान, नाजमा (13) पुत्री फिरोज, आसिया बानो (13) पुत्री पिंटू, आसमीन (13) पुत्री फरियाद, खुशी (9) व सुंदरा (7) पुत्री शमीम शनिवार को मिट्टी निकालने के लिए पड़ोस के गांव भैरवपुर गई थीं। सभी को मझुई नदी-ड्रेन की मिट्टी से घरौंदा बनाना था।
यह भी पढ़ेंः सोहागी पहाड़ी पर भीषण सड़क हादसाः धनतेरस पर घर पहुंचा 15 लोगों की मौत का परवाना
नदी में उतरकर सभी बालिकाएं मिट्टी निकालकर किनारे पर रख रही थीं। इसी दौरान खुशी (9) डूबने लगी। खुशी के शोर पर अन्य सभी बालिकाओं ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन एक दूसरे को बचाने की चाहत में पांच बालिकाएं गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। जबकि सभी को डूबता देख किनारे पर खड़ी सुंदरा ने शोर मचाकर लोगों को बताया।
यह भी पढ़ेंः Prayagraj: धनतेरस पर रंगोली बनाकर जलाए दीप, बच्चों ने स्कूल में मनाई दिवाली
इस हादसे की जानकारी होते ही मौके पर लोगों कीभीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मुकामी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक साथ पांच बालिकाओं के डूबने की सूचना पर उपजिलाधिकारी संजीव यादव और क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और डूबी बालिकाओं को निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ली गई।
तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आसमीन, आशिया बानो अजान और नाजमा का शव बाहर निकाला जा सका, जबकि खुशी की तलाश जारी थी। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है।




