दीप पर्व पर सड़क हादसे में उजड़ गया परिवार, एक साथ गांव पहुंचे तीन शव
बाराबंकी (the live ink desk). दीपावली के पर्व पर पत्नी और बेटी के साथ गांव जा रहा राजमिस्त्री सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई। राजमिस्त्री की मौत के साथ ही उसके चारबच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। आज जैसे ही तीनों का शव गांव पहुंचा, कोहराम मच गया। यह दर्दनाक सड़क हादसा बहराइच-लखनऊ मार्ग पर मसौली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ।
यह भी पढ़ेंः दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचे एडीजी, डीएम, आईजी और एसएसपी, बुजुर्गों का लिया आशीष
जानकारी के मुताबिक बहराइच जनपद के फखरपुर थाना क्षेत्र के बुबकापुर के मजरा खालेपुरवा का रहना वाला सुखलाल (45) सूबे की राजधानीमें रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था। दीपावली के मौके पर वह स्कूटी से पत्नी गुड़िया (40) और छह वर्षीय बेटी के साथ अपने गांव बहराइच जा रहा था। रास्ते में बाराबंकी के समीप उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जोरदार टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप सेचोटिल हो गए। मसौली थाना क्षेत्र में हुए हादसे की जानकारी मिलने पर मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को जिला अस्पताल लेजाया गया, जहां डाक्टर ने सुखलाल और गुड़िया को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप सेजख्मी बेटी गिरि को लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि बेटी को भी बचाया नहीं जा सका।
यह भी पढ़ेंः White House में मनाया गया दीपोत्सव, राष्ट्रपति Jeo Biden ने दी बधाई
यह भी पढ़ेंः भारतीय मूल के Rishi Sunak के रूप में Britain को मिला सबसे युवा PM
इस हादसे में कालकवलित हुए सुखलाल की पहचान होने के बादमसौली थाने की पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा और जानकारी दी। हादसे की सूचनामिलतेही रोते-बिलखते परिजन बाराबंकी पहुंचे।
आज तीनों काशव जैसे ही गांव खाले का पुरवा पहुंचा, कोहराम मच गया। एक साथ तीन-तीन मौतों से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुखलाल की मौत से बेटियां सलोनी (14), छल्लार (12) बेटा अंगनू (10) और गोरे (8) के सिर से पिता का साया छिन गया है।

