ताज़ा खबर

मेस, बैरक और हेल्प डेस्क का आईजी ने किया निरीक्षण

रत्यौरा मोड़ के समीप शांति अल्ट्रासाउंड सेंटर का काटा फीता

प्रयागराज (राहुल गुप्ता). आईजी जोन प्रयागराज डा. राकेश सिंह ने रविवार को यमुनापार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के दक्षिणांचल में स्थित कोरांव थाना का औचक निरीक्षण किया, साथ ही एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया।

आईजी डा. राकेश सिंह के यमुनापार भ्रमण पर निकलने की जानकारी होते ही क्षेत्र के सभी थानों में व्यवस्था दुरुस्त की जाने लगी। हालांकि आईजी का काफिला सीधे कोरांव थाने पहुंचकर रुका। कोरांव थाने पहुंचे आईजी ने पूरे थाना परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके उपरांत कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क और अपराध रजिस्टर का मुआयना किया।

यह भी पढ़ेंः राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा भारत रत्न वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन

यह भी पढ़ेंः Meja Power Plant: चिमनी से निकल रही जहरीली गैस, समय पर चालू नहीं हो पाया FGD Plant

इस दौरान उन्होंने आने वाली शिकायतों के निस्तारण और अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की भी जानकारी ली। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने आईजी को क्रमवार जानकारी उपलब्ध कराई। महिला हेल्प डेस्क पर आने वालीशिकायतों के त्वरित निस्तारण का आदेश देते हुए आईजी ने कहा, थाने पर आने वाली शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। थाना स्तर की सभी शिकायतों का निस्तारण यहीं पर करें, ताकि फरियादी को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।

इसके उपरांत आईजी डा. राकेश सिंह ने कोरांव के रत्यौरा मोड़ के समीप शांति अल्ट्रासाउंड सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। कोरांव थाने के निरीक्षण के दौरान विभागीय अफसर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button