अपराध समाचारअवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

जिंदगी की जंग हार गया सोनू, चार दिन पहले हुआ था कातिलाना हमला

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के हिनौती पांडेय गांव में हुए हमले में घायल युवक की आखिरकार मौत हो गई। चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 35 वर्षीय सोनू वर्मा ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ लोगों में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को सोनू वर्मा पर गांव के ही एक युवक ने पीछे से बांस के डंडे से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे शंकरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज के बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध रहा है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में बदलाव संभव है।

वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है और लोग आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button