ताज़ा खबर

गंगा तीरे पूजन-अर्चन संग पांच दिवसीय 33वें राष्ट्रीय रामायण मेले का शुभारंभ

सामाजिक समरसता की मिसाल है श्रृंग्वेरपुर धाम की पावन धराः उपमुख्यमंत्री

डिप्टी सीएम ने अतिथियों के साथ गंगा तट पर की पूजा अर्चना, उतारी आरती

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). श्रृंगवेरपुर धाम में शुक्रवार को पांच दिवसीय 33वें राष्ट्रीय रामायण मेले का शुभारंभ किया गया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, जगतगुरू रंगरामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज, प्रख्यात कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर महाराजमंत्री डा. संजय कुमार निषाद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद केशरी देवी पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर रामायण मेले का आगाज किया। शुभारंभ मौके पर विधायक गुरू प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. बालकृष्ण पांडेय, महामंत्री उमेशचंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि श्रृंगवेरपुर धाम एक ऐतिहासिक एवं हमारी संस्कृति से जुड़ी हुई धरती है। उन्होंने कहा कि यह धरती सामाजिक समरसता की एक मिसाल है। सरकार के द्वारा सांस्कृतिक विरासत वाले स्थलों को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। श्रृंगवेरपुर धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार रामराज की संकल्पना का अनुसरण करते हुए ‘‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के पात्र लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभांवित करा रही है।

यह भी पढ़ेंः तत्काल हटवाया जाए जीआईसी मंझनपुर में किया गया अतिक्रमणः कमिश्नर

यह भी पढ़ेंः डेंगू के प्रकोप से बचने को लोकल लोगों की समिति रोजाना करेगी समीक्षा

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने श्रृंगवेरपुर धाम के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह स्थान रामराज की संकल्पना का सार्थक सबक है, जहां से भगवान श्रीराम ने समरसता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने  क्राइम फ्री, कमीशन फ्री एवं करप्शन फ्री की व्यवस्था की सौगात दी है, जिसकी बदौलत हमारा देश बड़े से बड़े संकटों का सामना करने में समर्थ हो सका है।  मंत्री मत्स्य विभाग डा. संजय कुमार निषाद ने श्रृंगवेरपुर धाम के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह धरती सामाजिक समरसता की एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि श्रृंग्वेरपुर धाम के विकास के लिए सरकार के द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः जागरुकता माह का शुभारंभः हेलमेट और सीटबेल्ट अपनाएं, फोन को हाथ भी न लगाएं

यह भी पढ़ेंः पशुधन पर गंभीर बीमारी का संकट बरकरार, पशु चिकित्साधिकारी को शिकायत का इंतजार

प्रख्यात कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर महाराज ने श्रृंगवेरपुर धाम के ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, यह वह स्थान है, जहां भगवान श्रीराम ने यह संदेश दिया कि कोई छोटा-बड़ा नहीं होता है, जिनके ह्रदय पवित्र होते हैं, हम उनको अपना मित्र बना सकते हैं और उन्हें गले लगा सकते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय रामायण मेला से संबंधित स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

इसके पूर्व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री मत्स्य विभाग डा. संजय कुमार निषाद, सांसद केशरी देवी पटेल, प्रख्यात कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर महाराज, अतुल महाराज ने अन्य साधु महात्माओं के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का पूजन एवं आरती की। कार्यक्रम का संचालन रामायण मेला समिति के महामंत्री उमेशचंद्र द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, गंगापार की भाजपा अध्यक्ष अश्वनी दुबे, राष्ट्रीय रामायण मेला के अध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय, महामंत्री उमेशचंद्र द्विवेदी, जेएन यादव, सियाराम अन्य गणमान्य लोगों के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button