अपराध समाचार

पुलिस ने एक महिला समेत तीन वारंटियों को दबोचा

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). कोरांव थाने की पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि थाने की पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वाद संख्या 05960-18, न्यायालय एडीएम (प्रशासन) के वारंटी रवींद्र प्रताप पुत्र देशराज (निवासी ग्राम बसहा, कोरांव) को गिरफ्तार किया गया है।

Read Also: Fancy Dress Competition: अंजनी, शाश्वत, आदित्य और वेद को प्रथम स्थान

Read Also: आधुनिक भारत के निर्माता थे चाचा नेहरूः सुशील कुमार

इसी क्रम में फास्ट ट्रैक कोर्ट एसटी संख्या 252-16, अपराध संख्या 151-2015, धारा 498ए, 302, 201 की अभियुक्ता लक्ष्मिनिया पत्नी सिद्धनाथ द्विवेदी (निवासी ढखरा, थाना सोहागी, जिला रींवा, मध्य प्रदेश) को कोरांव क्षेत्र के रत्यौरा चौराहा से गिरफ्ता किया गया है। दोनों का चालान भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर रामप्रवेश संह, कांस्टेबल अजय पाल सिंह, महिला कांस्टेबल अर्चना देवी मौजूद रहीं।

शंकरगढ़ में भी धरा गया वारंटी: शंकरगढ़ पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाने के सब इंस्पेकट्र गंगाराम सोनकर ने धारा 279, 337, 338, 427, 304ए के वारंटी संतलाल पुत्र ज्वालाप्रसाद (निवारी लकहर, शंकरगढ़) को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी लकहर से की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button