मौसेरे भाई की हत्या का अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
उदयपुर (हरिश्चंद्र यादव). एक मई की शाम को क्षेत्र के ग्राम ईश्वरी सिंह का पुरवा (कुंभीआइमा) में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद कर लिया है।
गौरतलब है कि उदयपुर थाना क्षेत्र के कुंभीआइमा निवासी सत्यप्रकाश सिंह (42) रोजी-रोटी के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद में रहता था। सत्यप्रकाश अपने भतीजे दुर्गेश पुत्र जयप्रकाश सिंह की शादी में शामिल होने के लिए आया था। दो मई को भतीजे की बारात जानी थी। इसके पहले ही एक मई की शाम सत्यप्रकाश के मौसेरे भाई ओमप्रकाश सिंह ने सत्यप्रकाश से 10 हजार रुपये मांगे, सत्यप्रकाश ने बाद में पैसे देने की बात कही।
| Pratapgarh: छात्र की पिटाई करने वाले दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मियों पर FIR |
| दिव्यांग मतदाता को देख ठहर गए डीएम और एसपी, पोलिंग टीम का बढ़ाया हौसला |
आरोपित है कि इसी दौरान ओमप्रकाश ने तमंचे से फायर झोंक दिया और सीने में गोली लगने से सत्यप्रकाश की मौत हो गई। इस मामले में उदयपुर पुलिस ने धारा 302, 307, 286, 504, 120बी के तहत तीन को नामजद करते हुए केस दर्ज किया था।
उदयपुर प्रभारी निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ननौती देशी शराब ठेका के पास हत्या के मामले में वांछित चल रहे पुराने सिंह उर्फ ओम प्रकाश सिंह पुत्र राजनारायण (ईश्वरी सिंह का पुरवा, स्थाई पता ग्राम आदर्शनगर, शुक्लागंज, गंगाघाट, उन्नाव) को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद की गई।
