ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत
प्रतापगढ़ (the live ink desk). रेलवे स्टेशन जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को एक बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। यह हादसा सोमवार की सुबह हुआ। कोहड़ौर थाना क्षेत्र में हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पातेही रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। असमय ही क्रूर काल का शिकार हो दोनों भाइयों में एक भाई इंजीनियरिंग की परीक्षा में शामिल होने के ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहा था, जबकि दूसरा भाई उसे छोड़ने के लिए ज रहा था। फिलहाल इस हादसे के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ेंः नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में बांटा जाए खाद्यान्नः गौरांग राठी
यह भी पढ़ेंः E-District Training: पंचायत सहायकों को मिला व्यावहारिक ज्ञान
जानकारी के मुताबिक कोहड़ौर थाना क्षेत्र के करिस्ता निवासी राकेश सोनी (26) और राजेश 24 पुत्रगण हजारीलाल सोनी बाइक से कोहड़ौर स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान अयोध्या हाईवे पर नई बाजार रेलवे स्टेशन मोड़ पर दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जाता है कि दोनों ट्रक की चपेट मेंआकर सड़क पर गिर पड़े और जब तक ट्रक चालक ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोकता, दोनों पहिए के नीचे आ चुके थे। इसके बाद ट्रक चालक दोनों को रौंदता हुआ मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान हुई तो सूचना घरवालों को दी गई। सुबह-सुबह इस मनहूस खबर के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घर पर पहुंच गए।