एयर इंडिया पर 14 लाख अमेरिकी डालर का जुर्माना
नई दिल्ली (the live ink desk). अमेरिका ने भारतीय एयरलाइंस एयर इंडिया (Air India) पर 14 लाख अमेरिकी डॉलर (USD 1.4 million) का जुर्माना (fined) लगाया है। यह जुर्माना अमेरिका ने कोविड-19 महामारी के दौरान उड़ानों के रद्द होने या बदलाव होने पर, जिससे अमेरिकी यात्रियों को परेशानी हुई और यात्रियों को टिकट के पैसे लौटाने में हुई देरी के लिए लगाया गया है।
मालूम हो कि अमेरिका के परिवहन विभाग ने सोमवार को कहा कि टाटा के मालिकाना हक वाली भारतीय एयरलाइंस एयर इंडिया उन 6 एयरलाइंस में शामिल है, जिन्हें यात्रियों को रिफंड के रूप में कुल 60 करोड़ डॉलर लौट आने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में एयर इंडिया को भी 12.15 करोड़ डॉलर लौटाने को कहा गया है।
यह भी पढ़ेंः Slovenia: कंजरवेटिव नेता एंज लोगर को हराकर निर्दलीय नतासा मुसर बनीं पहली महिला राष्ट्रपति
यह भी पढ़ेंः G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इसी क्रम में भारतीय अधिकारियों ने कहा, एयर इंडिया का यात्रियों के आग्रह पर पैसा रिफंड करने का प्रावधान अमेरिकी परिवहन विभाग की नीतियों और नियमों से अलग है। मालूम हो कि अमेरिकी सरकार के नियमों के मुताबिक उड़ान रद्द होने या उसमें बदलाव होने पर एयरलाइंस को यात्रियों के टिकट के पैसे कानूनी तौर पर वापस करने पड़ते है।
एक विभागीय जांच में यह पाया गया कि एयर इंडिया ने रिफंड के आधे से अधिक आवेदनों पर कार्रवाई करने के लिए तय 100 दिन से अधिक का समय लगाया। गौरतलब है कि रिफंड का यह मामला टाटा समूह के एयर इंडिया के अधिग्रहण करने के पहले का है। फिलहाल टाटा या एयर इंडिया की तरफ से इस मामले पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है।




