बाइक सवार उचक्कों ने छिनैती के विरोध पर मारी गोली
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). मोबाइल छीनने काविरोध करने पर बाइक सवार उचक्कों ने साइकिल सवार युवक को गोली मार दी और भाग निकले। गोली पैर में लगी है। घायल को इलाज के लिए एसआरएन ले जाया गया है। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक झूंसी थाना क्षेत्र के झूंसी निवासी शुभम यादव (19) पुत्र बांकेलाल यादव आज सुबह साइकिल से कहीं जा रहा था। रास्ते में कीडगंज थाना क्षेत्र के तिकोनिया पार्क के आगे परेड ग्राउंड के समीप हुई। इसी दौरान परेड ग्राउंड के आगे उसे बाइक सवार तीन युवकों ने रोका और शुभम से मोबाइल छीनने लगे। लेकिन शुभम ने जोरदार विरोध किया। इस पर उचक्कों ने शुभम को गोली मार दी।
यह भी पढ़ेंः अधिक वसूली पर स्टांप वेंडर गुरुप्रसाद का लाइसेंस निरस्त
यह भी पढ़ेंः एक किलो गांजा और नौ हजार नगदी संग धरा गया तस्कर
इस घटना के बाद भी शुभम साइकिल चलाकर पुलिस के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एसआरएन पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मंगलवार को पूर्वाह्न हुई इस घटना की सूचना पर मुकामी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। कीडगंज पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरतापूर्वक जांच की जारही है। घटना कारित करने वाले उचक्कों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।