अपराध समाचार

घरेलू सामानों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). पीतल के बर्तन, घरेलू सिंलेंडर समेत कई अन्य सामानों ( household items) के साथ एक शातिर चोर (Vicious thief) को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी शंकरगढ़ थाने की पुलिस ने की है। पूछताछ के बाद अभियुक्त का पुलिस ने चालान भेज दिया है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाने की पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर लवकेश उर्फ छोटू पुत्र स्व. कमलेश आदिवासी (निवासी वार्ड संख्या सात,पानी की टंकी के पास, मोटियान टोला, शंकरगढ़) को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी छतरी कोठी के समीप से की गई है।

यह भी पढ़ेंः सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार युवक और बुजुर्ग की मौत

यह भी पढ़ेंः धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः पत्थर की खदान से आठ शव बरामद, Mizoram में हुआ हादसा

पुलिस के हत्थे च़ढ़े शातिर चोर लवकेश की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में उपयोग किया जाने वाला उपकरण, एक गैस सिलेंडर, पीतल का हंडा (घड़ा), पीतल की दो परात, पीतल का लोटा, कटोरा, स्टील की दो टंकी बरामद हुई है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चालान भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई ऋतुराज सिंह के अलावा कांस्टेबल शशिकांत यादव, दीप कुमार शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button