ताज़ा खबर

बेलहट में निर्माणाधीन आवासीय अटल विद्यालय का मंत्री ने किया मुआयना

निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराए जाने के दिए निर्देश

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को कोरांव तहसील के ग्राम बेलहट में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। मंत्री अनिल रजभर ने कार्यदायी संस्था को अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया है साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने कराए गए कार्यों का थर्ड पार्टी से जांच कराने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ेंः मिर्जापुर में माफिया विजय मिश्र की एक और संपत्ति होगी कुर्क

यह भी पढ़ेंः दिव्यांगजन शादी विवाह पुरस्कार योजनाः ऑनलाइन करें आवेदन

यह भी पढ़ेंः ह्यूमन बॉडी डिसेक्शन प्रतियोगिता में गांधी धरणी का ग्रुप अव्वल

मंत्री ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में लगाई जा रही सामग्री का नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उक्त परियोजना में कार्य कर रहे श्रमिकों का श्रम कार्ड भी बनाए जाने का निर्देश दिया।

मंत्री अनिल राजभर ने कहा, विद्यालय में पीने के पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी समय से सुनिश्चित की जाएं, जिससे कि निर्धारित समय में विद्यालय का संचालन प्रारंभ हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, पीडब्लूडी विभाग के अभियंतागण, उपश्रमायुक्त राजेश मिश्र, सहायक श्रमायुक्त सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button