ताज़ा खबरभारत

दिल्ली धमाका: आतंकी डॉ. मुजम्मिल को लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची NIA

फरीदाबाद–सोहना में कई ठिकानों पर छापेमारी

The live ink desk. दिल्ली धमाके में गिरफ्तार आतंकी डॉ. मुजम्मिल शकील को मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम फरीदाबाद लेकर पहुंची। टीम ने आरोपी को अल-फलाह यूनिवर्सिटी सहित कई ठिकानों पर ले जाकर लगभग चार घंटे तक गहन पूछताछ और पड़ताल की।

सूत्रों के अनुसार, NIA टीम सबसे पहले आरोपी को अल-फलाह यूनिवर्सिटी लेकर गई, जहां वह पढ़ाई के दौरान रह रहा था। जांच अधिकारियों ने उसके हॉस्टल रूम, मेडिकल केबिन, पढ़ाई से जुड़े स्थानों और उन पॉइंट्स की पहचान करवाई जहाँ वह मरीजों का इलाज करता था। एजेंसी ने उसके संपर्क में आने वाले छात्रों और कैंपस में उसकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई।

इसके बाद टीम आरोपी को उस स्थान पर लेकर गई, जहां से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट सूटकेसों में भरा मिला था। यहां करीब 20 मिनट तक उससे रसायन के उद्देश्य और इस्तेमाल को लेकर पूछताछ की गई।

टीम ने फिर फतेहपुर तगा स्थित उस मकान की भी तलाशी ली, जहां से 2,563 किलो अमोनियम नाइट्रेट के 50 कट्टे बरामद किए गए थे। पूछताछ में मुजम्मिल ने स्वीकार किया कि वह दो बार कार से यह कट्टे वहां पहुंचा चुका था और इन्हें किसी “बड़ी साजिश” के लिए जमा किया जा रहा था।

NIA टीम बाद में उसे सोहना मंडी भी ले गई, जहाँ उसने दो बीज भंडारों की पहचान करवाई, जिनसे उसका संपर्क रहा था। यहां भी विस्तृत तस्दीक और पूछताछ की गई। फरीदाबाद और सोहना में जांच पूरी करने के बाद NIA आरोपी को वापस दिल्ली ले गई, जहां उससे आगे की पूछताछ जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button