उत्तर प्रदेश समाचारपूर्वांचलराज्य

Bhadohi: दौड़, लंबी कूद, रिले रेस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

सेंट मैरी स्कूल भदोही में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने किया शुभारंभ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

भदोही (सत्येंद्र द्विवेदी)। सेंट मैरी स्कूल, नई बाजार भदोही में मंगलवार को वार्षिक खेल दिवस-2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से एसपी का स्वागत बुके और बैज लगाकर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं की आकर्षक मार्च पास्ट, ड्रिल, योगा प्रस्तुति, और ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं से हुई। 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, रिले रेस, लेज़ियम, डम्बल्स सहित कई इवेंट्स में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को खेलों के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। खेलों में मिली हार हमें सुधार का मौका देती है, वहीं अच्छा प्रदर्शन पहचान दिलाता है। खेलों में करियर बनाकर देश का नाम रोशन किया जा सकता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ अंक (मार्क्स) ही किसी छात्र के भविष्य का निर्धारण नहीं करते। खेलों के माध्यम से होने वाला व्यक्तित्व विकास कक्षा-कक्ष से परे होता है।

एसपी मांगलिक ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया और स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, स्कूल प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button