उत्तर प्रदेश समाचारपूर्वांचलराज्य

Road Accident: ट्रक-ऑटो की टक्कर में छह की मौत

चार घायलों की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

The live ink desk. बिहार के शेखपुरा जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 33-ए पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज हेतु नालंदा जिले के पावापुरी स्थित वर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।

शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना शेखपुरा–सिकंदरा रोड पर मनिंडा गांव के पास हुई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्घटना में राहुल कुमार, आशा देवी, सुरती देवी, निशा कुमारी (आयु 10 वर्ष), राजकुमार साव और महेश कुमार की मृत्यु हो गई है। जबकि घायल व्यक्तियों में टेंपो चालक सुमन कुमार, दीपक कुमार, सुषमा देवी और प्रियंका कुमारी शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button