अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरभारतराज्य

SIR फेज–2: 12 राज्यों में 99.16% मतदाता फॉर्म वितरित

56.34% डिजिटाइजेशन पूरा, चुनाव आयोग ने जारी किए ताज़ा आंकड़े

The live ink desk. देश के 12 राज्यों में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) फेज–2 के तहत चुनाव आयोग ने फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन की प्रगति रिपोर्ट जारी की है। आयोग के अनुसार 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में अब तक 50.54 करोड़ इन्यूमरेशन फॉर्म (EF) यानी कुल 99.16 प्रतिशत फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।

28.71 करोड़ फार्म डिजिटाइज

वहीं 28.71 करोड़ फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो 56.34 प्रतिशत है। आयोग ने बताया कि अंडमान-निकोबार, गोवा और लक्षद्वीप ने ईएफ वितरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल कर लिया है। वहीं मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल डिजिटाइजेशन की सूची में शीर्ष राज्यों में शामिल हैं।

फार्म वितरण में केरल आगे

जारी रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी राज्यों में तमिलनाडु 96.65% और केरल 97.53% वितरण के साथ आगे हैं, जबकि पुड्डुचेरी में यह आंकड़ा 95.94% है। लक्षद्वीप में डिजिटाइजेशन 99.33% के साथ लगभग पूरा हो चुका है। गुजरात में ईएफ वितरण 99.73%, मध्य प्रदेश में 99.85%, राजस्थान में 99.53% और उत्तर प्रदेश में 99.64% दर्ज किया गया है।

5.32 लाख बीएलओ तैनात

डिजिटाइजेशन प्रगति में राजस्थान 78.39%, गोवा 82.67%, मध्य प्रदेश 72.73%, पश्चिम बंगाल 70.14% और गुजरात 67.75% पर है। वहीं उत्तर प्रदेश (34.03%) और केरल (35.90%) में डिजिटाइजेशन की गति अपेक्षाकृत धीमी बताई गई है। चुनाव आयोग के अनुसार देशभर में 5,32,828 बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और 11,40,598 बूथ लेवल एजेंट (BLA) प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button