अवध

शिवराजपुर में बेकाबू हाइवा ने मोपेड सवार दो लोगों को कुचला

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). यमुनापार के शिवराजपुर बाजार में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में मोपेड सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शिवराजपुर बाजार में एक पेट्रोल पंप के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवा ने पीछे से टक्कर मारी, जिससे मोपेड सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और पहिए की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया। जैसे ही यह मनहूस खबर मृतकों के घर पहुंची, कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ेंः कुख्यात गो तस्कर मोहम्मद मुजफ्फर की दस करोड़ की प्रापर्टी कुर्क

यह भी पढ़ेंः सोलर पावर प्लांटः प्रति किलोवाट 15 हजार रुपये का मिल रहा अनुदान

जानकारी के मुताबिक शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अमिलिहाई का रहने वाला रामसूरत यादव (38) पुत्र नर्मदा प्रसाद यादव और पुष्पराज यादव (26) पुत्र सोनकरन यादव आज पूर्वाह्न मोपेड से कहीं जा रहे थे। दोनों निरंकारी संघ से जुड़े हुए थे। जैसे ही दोनों शिवराजपुर बाजार में स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आए हाइवा ने मोपेड में टक्कर मार दी।

जोरदार झटका लगने से दोनों सड़क पर आ गिरे और पहिए की चपेट में गए। पहिए से कुचलकर दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अस्पताल ले जाने का भी मौका नहीं मिला। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने पुलिस को इत्तला की। सूचना पर आई पुलिस ने पहचान होने के बाद घरवालों को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आगे की लिखापढ़ी की जा रही है। दोनोंकी मौत सेपरिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button