उत्तर प्रदेश समाचारपूर्वांचलराज्य

उपभोक्ता आयोग ने तीन मामलों में सौंपा 2.90 लाख रुपये का चेक

भदोही (संजय सिंह). भदोही जिला उपभोक्ता आयोग ने बुधवार को तीन उपभोक्ताओं को कुल 2,90,799 रुपये के चेक प्रदान किए और संबंधित उपभोक्ता विवादों को समाप्त किया।

रागिनी मिश्रा पत्नी डॉ. अजीत पाठक, निवासी सोनिया तालाब बाजार, गोपीगंज की ओर से आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ 4 सितंबर 2025 को दो मुकदमे दायर किए गए थे। जिला उपभोक्ता आयोग ने 7 नवंबर 2025 को मामले स्वीकार कर विपक्षी को दो माह के भीतर निर्णय का पालन करने और राम मूर्ति अस्पताल में कराए गए इलाज की धनराशि अदा करने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में कंपनी ने क्रमशः 96,763 और 94,036 रुपये जमा किए, जिन्हें अध्यक्ष संजय कुमार डे ने रागिनी मिश्रा के अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में वितरित कर मामलों को पूर्ण संतुष्टि पर बंद कर दिया।

इसी प्रकार, तीरथ सरोज बनाम दुर्गा लक्ष्मी के मामले में जिला आयोग ने तहसीलदार को आदेशित किया था कि निर्णय धनराशि वसूल कर आयोग में जमा कराई जाए। इस दौरान पक्षों में आपसी सहमति बन गई और दुर्गा लक्ष्मी के प्रोपराइटर जगदीश पांडे ने 1,00,000 रुपये तहसीलदार ज्ञानपुर के माध्यम से आयोग में जमा कराए। राशि तीरथ सरोज को उनके अधिवक्ता दिनेश कुमार उपाध्याय की पहचान पर सौंप दी गई।

इस प्रकार आज जिला उपभोक्ता आयोग ने तीन उपभोक्ताओं को चेक सौंपकर सभी संबंधित मामलों का निपटारा कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button