उत्तर प्रदेश समाचारपश्चिमांचलपूर्वांचलराज्य

राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम 22 मार्च को, तैयारियां तेज

भदोही (संजय सिंह). उत्तर प्रदेश के कानपुर में 22 मार्च को निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड (पराग डेयरी के समीप) पर राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जाएगा। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के सान्निध्य में होने वाले इस आयोजन में प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समागम प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा, जिसमें सत्संग के माध्यम से मानवता, प्रेम, सहअस्तित्व और विश्वबंधुत्व का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने के लिए लंगर, पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है।

मुख्य समागम से पूर्व 20 और 21 मार्च को ‘निरंकारी यूथ सिम्पोजियम’ आयोजित होगा। ‘द सिक्स एलीमेंट्स’ विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में युवाओं के लिए नाटक, भक्ति-गीत, पैनल चर्चा और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य उन्हें सकारात्मक सोच, अनुशासन और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करना है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले युवा अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए आयोजन को जीवंत बनाएंगे। आयोजकों का मानना है कि यह मंच युवाओं में सेवा, सहयोग और नेतृत्व की भावना को मजबूत करेगा।

भदोही के संयोजक राजेश कुमार जी ने बताया कि जनपद से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस समागम में भाग लेने के लिए कानपुर जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button