वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ नागरिक समाज का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). नागरिक समाज इलाहाबाद के आह्वान पर आज पत्थर गिरजा मैदान में पचासों नागरिकों ने धरना देकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के अपहरण के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी साम्राज्यवाद के कृत्यों की कड़ी निंदा करते हुए तत्काल रिहाई की मांग की।
सभा के वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका का यह कदम वेनेजुएला के कच्चे तेल पर नियंत्रण कर अपनी व्यावसायिक दिलचस्पियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेरित है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अमेरिकी दबाव के कारण भारत को रूस से सस्ता तेल खरीदने में बाधा आ रही है और केंद्र सरकार इस दबाव के सामने झुक रही है।

नागरिक समाज ने प्रशासन के माध्यम से दो ज्ञापन तैयार किए। पहला ज्ञापन राष्ट्रपति, भारत सरकार को भेजा गया जिसमें वेनेजुएला राष्ट्रपति की तत्काल रिहाई और अमेरिका की दादागिरी के विरोध की मांग की गई। दूसरा निंदा प्रस्ताव अमेरिकी राजदूत को भेजा गया।
सभा में शामिल प्रमुख लोग थे: नसीम अंसारी, डॉ. आशीष मित्तल, आनन्द मालवीय, गायत्री गांगुली, अविनाश मिश्रा, राजवेन्द्र सिंह, राजकुमार पथिक, मो. सईद, सीमा आजाद, नीतेश, सुनील मौर्या, मनीष, पद्मा सिंह, सुरेश निषाद, भीमलाल, अविनाश, चंद्र प्रकाश, विकास स्वरूप, घनश्याम मौर्या और सभा के संचालक डॉ. कमल उसरी। इस संबंध में जानकारी मनीष सिन्हा ने दी।


